फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल युवक की लखनऊ ले जाते समय मौत

Sat, 29 Jul 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विशाल की फाइल फोटो
विज्ञापन
दुबौलिया, बस्ती। थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी एक युवक की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। लखनऊ में पोस्टमार्टम होने के बाद उसका शव घर पहुंचते ही मातम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक माता-पिता का इकलौता बेटा था। युवक की मौत से घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन


नरहरपुर गांव निवासी प्रेमचंद चौधरी का बेटा विशाल चौधरी (21) लखनऊ में टाइल्स लगाने का काम करता था। वह बाइक से लखनऊ जा रहा था। बृहस्पतिवार को देर शाम 6:30 बजे के करीब परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर केशवपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां पर उसे जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में बाराबंकी के पास उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद विशाल का शव नरहरपुर गांव पहुंचने के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

-

माता-पिता का इकलौता बेटा था विशाल



नरहरपुर गांव निवासी प्रेमचंद चौधरी का इकलौता बेटा विशाल की मौत होने से घर का चिराग बुझ गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। विशाल दो बहनों में इकलौता भाई था। माता मंजू का एवं बहन ज्योति व अन्नू का रो रो कर बुरा हाल है। घर पर शव आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें