फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध परिस्थितियों में बिस्तर पर मृत मिला युवक

Sat, 29 Jul 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
डबलू सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात मोबाइल फोन को चार्जिंग में लगाकर हेडफोन से गाना सुनते हुए वह सोया था। सुबह कमरे में मृत पाया गया।
विज्ञापन

गांव के डबलू सिंह (26) पुत्र जय सिंह के परिजनों ने बताया कि डबलू रात में लगभग 12:00 बजे अपने कमरे में सोने चला गया। वह मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर हेडफोन से गाना सुनते-सुनते ही सो गया। उसकी मां जब सुबह जगाने कमरे में जाने लगी तो दरवाजा अंदर से बंद था। बुलाने पर कोई भी जवाब नहीं मिला तो उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को बताया। सबने बुलाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका में कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। देखने पर लगा कि डबलू बिस्तर पर सो रहा हैं, लेकिन जगाने पर कोई हलचल नहीं पाई।
आनन-फानन उन्हें एक डाॅक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से मां सुनीता, भाई बबलू सिंह, पट्टू सिंह सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार बारहछेत्र घाट पर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें