बस्ती। नगर थाने के बेलाड़ी के पास हुई दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर थाने के ओठघनपुर निवासी बैजनाथ ने तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनके भाई प्रेमनाथ यादव 13 जुलाई को सुबह पांच बजे बस्ती की तरफ जा रहे थे। बेलाड़ी फ्लाईओवर की ढलान के पास मोटर साइकिल चालक ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी थी। जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एसओ ने जनार्दन प्रसाद ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद