फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचे बीईओ

Wed, 26 Jul 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र ककुआ राउत गाँव निकट पेड़ से टकराई खंड ​शिक्षा अ​धिकारी की कार
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। लखनऊ से लौटकर गोरखपुर जा रही कार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ राउत (पिकौरा सानी) गांव के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में कार में सवार गोरखपुर के खंड शिक्षा अधिकारी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने बीईओ को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में दूसरी गाड़ी से बीईओ गोरखपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


लखनऊ के आलमबाग के रहने वाले राजेंद्र सिंह गोरखपुर में बीईओ पद पर तैनात हैं। मंगलवार को वह मीटिंग में लखनऊ गये थे। बुधवार को लखनऊ से अपनी कार से गोरखपुर जा रहे थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र ककुआ राउत (पिकौरा सानी) के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना पर महराजगंज के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार, कांस्टेबल अर्जुन यादव और एनएचएआई के अरविंद पांडेय पहुंचकर बीईओ को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें