कलवारी। राम जानकी मार्ग पर पाॅऊ बाजार के पास सड़क हादसे घायल युवक की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के गाना निवासी अनिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि 30 जून की शाम सात बजे बाइक से उनका बेटा कृष्ण मुरारी टांडा से घर आ रहा था। पाॅऊ बाजार के निकट सामने से तेज रफ्तार एक बाइक से सामने से भिड़ंत हो गई थी। जिससे कष्ण मुरारी बिजली के पोल से टकराकर घायल हो गया था। उसे सीएचसी कुदरहा ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान 6 जुलाई को उसकी मौत हो गई। संवाद