फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के कुर्दा गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने उसके बेटे की तहरीर पर वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज किया है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मझौवा चौबे गांव निवासी अमर कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पिता राम तौल 20 फरवरी की दोपहर में पैदल ही कुर्दा बाजार में स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से रुपये निकालने गए थे।
विज्ञापन

वह चौक में पहुंचे थे कि लापरवाही पूर्वक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने पिता को इलाज बस्ती ले गया, वहां से लखनऊ ले जाया गया जहां पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें