फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में विपणन अधिकारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में विपणन अधिकारी की मौत
विज्ञापन

मानिकचन्द (बस्ती)। बांसी-बस्ती मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भादी खुर्द पड़ाव पर सड़क पार करते समय बाइक में कार की ठोकर लग गई। जिससे बाइक सवार क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ओम प्रकाश (50) घायल हो गये। इलाज हेतु प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल ले गये। हालत नाजुक देख लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते वक्त रास्ते में ही ओम प्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सैथवलिया गांव निवासी ओमप्रकाश गोंडा जिले के करनैलगंज तहसील में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। बुधवार देर शाम बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने ठोकर मार दिया था। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गये थे। घटना की जानकारी होते ही मां भूमना, पत्नी मीना व पुत्र पंकज दहाड़ें मारकर रोने लगे। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें