महराजगंज (बस्ती)। कस्बे के मचोइया पुल (बिहरा गेट) के निकट मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बद्दरपुर गांव के रहने वाले मोनू पुत्र राम दरस परशुरामपुर कस्बे में एक बाइक एजेंसी पर काम करते हैं। मंगलवार को वह एजेंसी के काम से बस्ती गए थे। देर रात नौ बजे वापस आते समय महराजगंज कस्बे से आगे हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा गेट के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मोनू (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन और रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए।
जिला अस्पताल में हालत लगातार बिगड़ने के कारण डाॅक्टरों ने उसे मेडिकल काॅलेज लखनऊ रेफर कर दिया। संवाद