फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 02 Aug 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
 विजयभान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के बबुरहिया गांव में मंगलवार की रात एक युवक का कमरे में लगे पंखे में फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विजयभान (26) निवासी बबुरहिया थाना कलवारी मंगलवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिवार के लोग देखने गए। अंदर कमरे में पंखे से लटका शव देखकर पैरों तले जमीन सरक गई। गांव के लोगों का कहना कि एक सप्ताह पूर्व भी उसने बाग में फंदा लगाने का प्रयास किया था। तब उसे लोगों ने देख लिया था। पिता आशाराम का कहना है कि उसके बाद समझाने के बाद उसका व्यवहार सामान्य था।
थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की पता चलेगा। शव निरीक्षण से उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन




नौ माह पूर्व शादी, विवाद के कारण मायके में है पत्नी

विजय भान की शादी नवंबर-2022 में दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। विजय भान के शराब पीने की लत के कारण पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पंचायत में यह तय हुआ था कि विजय भान छह माह में अपनी आदतों में सुधार लाएगा। तभी उसकी पत्नी की विदाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें