फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे में हादसे, बस्ती के पांच लोग घायल

Tue, 30 Jan 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन ने एक मनोरोगी युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त न हो पाई। वहीं अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में बस में सवार 13 यात्री जख्मी हो गए।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट इलाके में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर रविवार की देर रात लखनऊ से डुमरियागंज की ओर जा रही निजी बस आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी। हादसे के बाद ट्रक और निजी बस चालक भी भाग खड़ा हुआ। दुर्घटना के समय बस पर 40 यात्री सवार थे, जिनमें 13 लोग घायल हो गए।

दुर्घटना में बस्ती जिला के लालगंज निवासी नीरज (22), विशाल (22), वासुदेव (50), प्रतिभा (20), पुष्पा (48), मिसरौली निवासी बालकृष्ण चतुर्वेदी (35), रचना चतुर्वेदी (32), वर्तिका चतुर्वेदी (16), बस्ती के वाटरगंज निवासी सरिता (28), बाराबंकी के टिकैतनगर निवासी राजू अवस्थी (36), अमेठी के शिवरतनगंज निवासी विनोद कुमार (28), सिद्धार्थनगर के भवानीगंज निवासी गुंजा अग्रहरि (23), गनौरा निवासी सुनील दुबे (27), गोरखपुर के उरवा बाजार निवासी रामानंद (30) घायल हुए। इंस्पेक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया, इनमें नीरज की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


सुबेहा थाना इलाके में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गेरावां के मजरे पूरे बंदी के पास 35 वर्षीय युवक पैदल जा रहा था। सुबह नौ बजे अज्ञात आहन की टक्कर लगने से युवक की मौके पर पर मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें