फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Mon, 13 Mar 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सोनहा थानांतर्गत असनहरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

- साइकिल से दवा लेने असनहरा जा रहे थे जगदम्बा प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर (बस्ती)। डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी के पास रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक कार ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में दवा लेने जा रहा साइकिल सवार दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे स्थानीय लोगों की सहायता से सीएचसी भानपुर ले गए। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर थाने पहुंचे।
सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा कस्बा निवासी जगदंबा प्रसाद जायसवाल (65) पुत्र स्व. महादेव इसी कस्बे में स्टेशरी की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह अपने घर से साइकिल से दवा लेने बाजार जा रहे थे। असनहरा पुलिस चौकी के समीप डुमरियागंज के तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते समय उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल जगदंबा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। एक बेटे व दो बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी की भी तीन वर्ष पहले मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें