संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। मझियार गांव में राम जानकी मार्ग पर वाहन की टक्कर से घायल किशोर की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। उसका एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है ।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को मझियार गांव में ही एक लड़की की शादी में निमंत्रण पर गए मझियार गांव निवासी 20 वर्षीय हनुमान साइकिल से राम प्रसाद यादव के घर गया था। जहां खाना खाने के बाद गांव के ही सुमित यादव का 14 साल का बेटा रंजीत हनुमान के साथ साइकिल पर बैठ कर रात करीब 9:30 बजे राम जानकी मार्ग पार कर डांस देखने स्कूल में रुकी बरात में जा रहा था।
इस दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मारते हुए बिना रुके भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही भीड़ एकत्र हो गई और दोनों को अस्पताल भेजवाया गया। जहां रंजीत की गंभीर हालत देख डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान शुक्रवार को रंजीत की मौत हो गई। गंभीर रूप से जख्मी हनुमान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।स