फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

हाईवे पर हड़िया चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरानी बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया चौराहे पर ट्रक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ। गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां साइकिल सवार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमौली निवासी हरीलाल (51) पुत्र कतारु प्लंबर का काम करते थे। बृहस्पतिवार देर रात वह कहीं से लौटकर घर जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बड़ी बेटी मीना की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी अंजली की शादी 19 मई को होनी है। घटना से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
गड्ढा बना हादसे का कारण
गांव के लोगों ने हरीलाल की मौत का कारण फोरलेन पर बने गड्ढे को बताया। राजेश, मनोज, शिराज, प्रमोद, शिवम आदि लोगों ने बताया कि जब से हाईवे बना तब से हड़िया चौराहे से मंडी गेट तक करीब 500 मीटर की दूरी में रोड कभी ठीक नहीं हुई। पूरी सड़क गड्ढों में बदल चुकी हैं। अभी चार माह पहले भी मंडी में पल्लेदारी कर लौट रहे एक व्यक्ति की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जब भी कोई हादसा होता है तो संबंधित विभाग आनन फानन में गिट्टी आदि गिराकर कोरम पूरा कर देता है।
विज्ञापन

हादसे के बाद भरने लगे गड्ढा
हड़िया चौराहे पर बृहस्पतिवार रात हुए हादसे के बाद शुक्रवार सुबह एनएचएआई द्वारा जेसीबी से गिट्टी गिराकर गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया। शायद यह कार्य पहले हो गया होता तो शायद बृहस्पतिवार रात में हादसे में हरीलाल की मौत न होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें