फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी टैक्सी, छह परीक्षार्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी टैक्सी, छह परीक्षार्थी घायल
विज्ञापन

फोरलेन पर चौकड़ी टोल के पास हुआ हादसा, जेल वार्डर भर्ती परीक्षा देने गोरखपुर जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/कप्तानगंज (बस्ती)। जेल वार्डर परीक्षा देने लखनऊ से गोरखपुर जा रहे परीक्षार्थियों से भरी टैक्सी रविवार सुबह फोरलेन पर छावनी थाने के चौकड़ी टोल प्लाजा के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में छह परीक्षार्थी घायल हो गए।
रविवार को गोरखपुर समेत अन्य जनपदों में कारागार वार्डर, घुड़सवार और अग्निशमन विभाग में फायरमैन आदि पदों के लिए लिखित परीक्षा थी। इसमें शामिल होने के लिए कुछ लोग रविवार तड़के लखनऊ से गोरखपुर के लिए निकले। सुबह 07:30 बजे घने कोहरे के बीच जैसे ही टैक्सी चौकड़ी टोल प्लाजा पर पहुंची तो अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। जिससे टैक्सी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों के कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त टैक्सी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायल चंद्रसेन व अमित को लखनऊ और चार को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वाहन सवार कुछ अन्य लोगों को हल्की छोटे आई थी वे सभी स्थानीय स्तर पर उपचार गंतव्य को रवाना हो गए। थानाध्यक्ष छावनी विकास यादव ने बताया कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस पुलिस वा टोल प्लाजा कर्मचारियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल : चंद्रसेन (38) पुत्र भीम सिंह, निवासी - कसैला, जनपद आगरा, अमित कुमार (25) पुत्र अश्वनी निवासी घघौआ -थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती। स्वालीन मलिक (21)पुत्र आजाद अहमद निवासी- बेदाथूर, जनपद मुजफ्फरनगर, जोगेंद्र कुमार (30) पुत्र आत्मा प्रसाद , सुनील कुमार (27) पुत्र राजेश्वर, जितेंद्र वर्मा (24) पुत्र राजू वर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें