फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आई बाइक, दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकचंद। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खजवां गांव निवासी दो सगे भाई विपिन चौधरी (22) व सचिन (20) पुत्रगण अनिल कुमार चौधरी बहन की शादी की व्यवस्था के लिए लेकर बांसी जा रहे थे। छोटा भाई सचिन बाइक चला रहा था, अभी वे वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैंड़ा पड़ाव के पास पहुंचे। इसी बीच सड़क पार कर रहे एक साइकिल सवार वृद्ध को बचाने की कोशिश में बस्ती की ओर जा रही कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद बाइक पर पीछे बैठा बड़ा भाई कार के बोनट पर जा गिरा, जबकि छोटा भाई सड़क किनारे जा गिरा। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राइवेट वाहन से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें