बस की चपेट में आने से महिला की मौत
महराजगंज। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के निकट शनिवार रात 10 बजे बस की चपेट में आने से गुमानी पत्नी राम करन उम्र 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया। दिवंगत महिला के परिजनों ने बताया कि काफी दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। खाना खाने के बाद वे सो रही थीं। अचानक उठकर वे सड़क पर चली गई। जहां तेज रप्तार बस ने चपेट में ले लिया।