फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जा रही बस ट्रक से टकराई, सात घायल
विज्ञापन

फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा
गोरखपुर से चली थी मुजफ्फरनगर डिपो की बस
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी (बस्ती)। गोरखपुर से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस फोरलेन पर चौकड़ी टोल प्लाजा के पास ट्रक में पीछे से भिड़ गई। बस में सवार चालक सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजा गया।
विज्ञापन

गोरखपुर से सवारी लेकर दिल्ली जा रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस सोमवार को दिन में पौने चार बजे ट्रक से टकरा गई। इसमें बस चालक जोगिंदर सिंह (48) पुत्र लाला सिंह निवासी मागा खरहरी, थाना न्यू मंडी, जिला मुजफ्फरनगर के अलावा यात्री आलोक यादव (34) पुत्र शिवनाथ ग्राम तुर्कीपुर, थाना उभांव, जिला बलिया, जयप्रकाश (25) पुत्र उदयभान ग्राम ठाकुर तिरहवां थाना उभांव, जिला बलिया, शिवकुमार (20) पुत्र कन्हैया ग्राम कुसमहा तालावती थाना रामकोला, जिला कुशीनगर, ओमप्रकाश (46) पुत्र विक्रम ग्राम कुशमही थाना रामकोला, जिला कुशीनगर, अखिलेश (20) पुत्र रामश्री ग्राम खेसरही पालीवाल थाना रामकोला, जिला कुशीनगर, मोनू कुमार (22) पुत्र राम कृपाल ग्राम जगन्नाथपुर थाना गगहा, जिला गोरखपुर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सौदागर राय ने सभी घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया भेजवाया। बताया कि बस में आगे बैठे लोगों को चोटें आईं हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें