कप्तानगंज हाईवे पर डीसीएम एवं इनोवा मे हुई भिड़त।
- फोटो : BASTI
डीसीएम और कार में भिड़ंत, महिला घायल
कार में सवार थे न्यूयार्क के डेनियल और तमिलनाडु की मानसा
कप्तानगंज(बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़ा गौतम गांव के पास डीसीएम चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार टकरा गई। हादसे में कार पर सवार महिला घायल हो गई। दो लोगों को मामूली चोट आई। दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।
बस्ती से अयोध्या की ओर डीसीएम चालक जा रहा था। पीछे कार सवार बिहार जा रहे थे, जो राजस्थान से बिहार में एनजीओ के लिए कार्य करते हैं। कार सवार कप्तानगंज कस्बे को पारकर जैसे ही गढ़ा गौतम गांव के सामने पहुंचे कि डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अनियंत्रित होने से कार पीछे से जा टकराई। कार अजमेर जिले के सदर थानाक्षेत्र के नगरी मालदीव निवासी मनोहर सिंह चला रहे थे। साथ में तमिलनाडु की 26 वर्षीय मानसा पुत्री परमशिवा तथा न्यूयार्क के डेनियल पुत्र रीडल भी थे। दोनों को मामूली चोट लगी। सभी को कप्तानगंज के सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मानसा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद जाने दिया गया