फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की टक्कर में एसी मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के हर्रैया-बभनान मार्ग पर शनिवार की शाम घाटमपुर गांव के सामने दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार एसी मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी विजय चौहान (28) हर्रैया कस्बे के गांधी नगर वार्ड में अपने भाई के मकान में रहते थे। आंबेडकरनगर वार्ड में वह एसी मरम्मत की दुकान चलाते थे। कारोबार ठीक नहीं चलने के कारण मुंबई कमाने चले गए थे। 10 दिन पहले वह घर लौट आए थे और शनिवार दोपहर को वह बाइक लेकर किसी काम से बभनान की तरफ गए थे। शाम चार बजे लौटते समय उनकी बाइक की सामने से आ रहे गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के पृथनिया गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र बरगोदी की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक पर सवार राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल राकेश और मृतक विजय के शव को हर्रैया सीएचसी पहुंचवाया। वहां से राकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें