बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में निकाला मशाल जुलूस- संवाद
बस्ती। बाराबंकी के श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय में आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शुक्रवार की शाम शहर के गांधीनगर से मशाल जुलूस निकाला। हाथों में मशाल लिए छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो राजधानी लखनऊ की ओर कूच किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शैक्षणिक संस्थानों में व्याप्त अव्यवस्था पर ठोस कदम उठाना ही आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है। संवाद