फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चुनाव में नहीं दी गाड़ी तो दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 06 Mar 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ ने जारी की चेतावनी, जिले में जुटाए जा रहे 1300 छोटे-बड़े वाहन
विज्ञापन


169 स्कूली वाहनों को फिटनेस के लिए मिली 15 मार्च तक की मोहलत
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। लोकसभा चुनाव में वाहनों को देने से मना करना वाहन स्वामियों को भारी पड़ जाएगा। ऐसा करने पर उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। परिवहन विभाग भी विभागीय कार्रवाई करेगा।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन तेजी से तैयारी में जुट गया है। एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने चुनाव में 1300 वाहनों की जरूरत है । इनमें बस, मिनी बस, बोलेरो, मैजिक व अन्य स्कूली वाहन शामिल हैं। वाहनों के इंतजाम के लिए यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार, संभागीय परिवहन निरीक्षक संजय दास, डीबीए राकेश तिवारी, प्रधान सहायक सभाजीत पाल, विनीत राज श्रीवास्तव और रामानुज की टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

यह टीम सूचीबद्ध वाहन स्वामियों को नोटिस के जरिए चुनाव के लिए तैयार रहने की हिदायत दे रही है। साथ ही, चेतावनी दी जा रही है कि अगर चुनाव जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य के लिए उन्होंने वाहन देने से मना किया या हीलाहवाली की तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया जाएगा।

-

सबसे अधिक स्कूली वाहनों पर नजर

जिले में 613 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। चुनाव के लिए यह वाहन सबसे मुफीद साबित होते हैं। परिवहन विभाग की टीम ने अन्य वाहनों के अलावा इन स्कूली वाहनों पर नजर गड़ा दिया है। इनमें 169 वाहन ऐसे हैं, जिनका फिटनेस नहीं हो पाया है। इन्हें नोटिस जारी कर 15 मार्च तक फिटनेस कराने की मोहलत दी जा रही है ताकि यह चुनाव के लिए उपयोगी साबित हों ।
विज्ञापन

-

सुरक्षा बलों के लिए फिर भेजे गए नौ वाहन

जिला निर्वाचन अधिकारी अंद्रा वामसी के निर्देश पर दो शिफ्ट में फिर नौ वाहनों को सुरक्षा बलों के लिए भेजा गया है। इनमें दो (52) सीटर बसें, एक बोलेरो व एक मैजिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें