बस्ती। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को केडीसी के प्राचार्य प्रोफेसर रीना पाठक से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया। उसके त्वरित निदान की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुस्तकालय में उपयोगी किताबों की जगह कमीशन बेस की अनुपयोगी किताबों की खरीदारी हुई है। अन्य महाविद्यालयों की अपेक्षाकृत यहां प्रवेश फॉर्म शुल्क अधिक लिया जा रहा है। को- कैरीकुलर के नाम पर फीस लेने के बाद भी कक्षाएं नहीं चल रही हैं। माईनर विषय की क्लास नियमित नहीं चल रही है। बाद में प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा गया। प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि कमियों को शीघ्र दूर की जाएगी। इस मौके पर सुयश प्रताप सिंह, सूरज कुमार शुक्ल, सुयश प्रताप सिंह, सरोज खान, अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद