फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रहे तो कटेगा वेतन

Thu, 27 Apr 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
जीआईसी मे बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर प्रधानाचार्यो के साथ बैठक किया।
विज्ञापन
जिले में आज से बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन चार केंद्रों पर शुरू होगा। जीजीआईसी व जीआईसी में इंटर तथा श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज एवं सक्सेरिया इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य व प्रभारी प्रधानाचार्य जीआईसी शिव बहादुर सिंह ने जीआईसी सभागार में प्रधानाचार्यों को कापी मूल्यांकन को लेकर निर्देश दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों के शिक्षक जिनकी ड्यूटी मूल्यांकन में बोर्ड से आई है अगर वे अनुपस्थित रहते हैं तो उनका वेतन काटे जाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय में कटौती होगी। ऐसे विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण संबंधी कार्रवाई होगी। बोर्ड के दिशा निर्देश के अनुसार एक शिक्षक को एक दिन में इंटर में 45 कापी व हाईस्कूल में 50 कापी ही जाचंने को मिलेगी। कापियों को मूल्यांकन सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

केंद्र पर शिक्षकों के बैठने की व्यवस्था व पंखे और पानी की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद से आई शिक्षकों की विषय वार सूची देखकर पहले दिन नामांकन कराया गया। सूची में काफी त्रुटियां मिली हैं। जिस विषय की शिक्षक है उसे विषय के शिक्षक को दूसरे विषय की कापी जांचने की जिम्मेदारी मिल गई है। यह देखकर शिक्षक परेशान हैं। डीआईओएस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं फॉर्म नौ के तहत लगने वाली वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी पांच दिन बाद लगाई जाएगी। इस मौके पर एडीआईओएस हेंमत कुमार राव, जीजीआईसी प्रधानाचार्य शबनम यादव, योगेश शुक्ला आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें