फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराधिकार खतौनियों के लिए अभियान 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराधिकार खतौनियों के लिए अभियान 30 से
विज्ञापन

बस्ती। जिले के सभी राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज कराए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी। बताया कि अब से 30 दिसंबर तक राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार व खतौनी को पढ़ा जाने तथा लेखपाल की ओर से वरासत के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त कर ऑनलाइन भरा जाएगा। 31 दिसंबर से 15 जनवरी-2021 तक लेखपाल द्वारा ऑनलाइन जांच प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 16 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक राजस्व निरीक्षक जांच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई राजस्व निरीक्षक के नामांतरण आदेश को आर-छह में दर्ज करने के पश्चात खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में फीड किया जाएगा। पहली फरवरी से सात फरवरी-2021 तक प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा एसडीएम से प्रमाण पत्र प्राप्त किया जायेगा कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने के लिए अवशेष नहीं है। आठ से 15 फरवरी-2021 तक जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा रैन्डम चेकिंग किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें