कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान समूह मे खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मार्च पास्ट करते छात्र-छात्
करमा देवी महाविद्यालय में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। करमा देवी महाविद्यालय में बुधवार से अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता का डीएम अंद्रा वामसी व संयुक्त विकास आयुक्त पीके शुक्ला ने किया। उद्घाटन सत्र में 100 मीटर दौड़ में अभय प्रताप व मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा अंजनी व शिवम द्वितीय और सुमन व दिलशाद अहमद तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अभय प्रताप प्रथम, अंजू यादव द्वितीय व विपिन तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में अमन चौधरी प्रथम, करण हुसैन दूसर और अनंत पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में अमन चौधरी प्रथम, सुहेल अहमद दूसरे और कृष्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फॉर्मेसी तथा बीएड विभाग के बीच हुई कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बीएड विभाग ने जीत दर्ज की।
खो-खो में नर्सिंग कॉलेज विजयी रहा। डिस्कस थ्रो में अनंत मोहन पांडेय प्रथम, सुहेल अहमद द्वितीय व रामायण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर संस्थान के चेयरमैन ओम नारायण सिंह, सीईओ अंशू सिंह गौतम, प्रबंधक नीता सिंह, खेल प्रशिक्षक आशुतोष मिश्रा, सपना पांडेय, डॉ. प्रतिभा सिंह, नीलेश गुप्ता, डॉ. मुकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।