फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोटाले का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता शास्त्री चौक से नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर की गई चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भारी घोटाला किया है। कहा कि बाजार में जिस वेंटिलेटर की कीमत 10 लाख है, उसे 22 लाख में खरीदा गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि घोटाले करने वाले अधिकारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए। कोरोना महामारी से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को विशेषज्ञों और ईमानदार अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम के हवाले किया जाए, जिसकी हर गतिविधि की मॉनीटरिंग हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कोषाध्यक्ष जनकराज, जिला सचिव चंदन तिवारी, किसान प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी रमेश चंद्र यादव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद राजपाल, चंद्रभान कनौजिया, यूथ विंग जिलाध्यक्ष परविंद्र चौधरी, तिलकराम चौधरी, शईद अख्तर, फिरदौस अहमद, रामनाथ गौतम, डॉ. सतीश कुमार चौधरी, विश्राम यादव, उमेश शर्मा, सुरेश कुमार सिंह, उमेश शर्मा, सिद्धार्थनाथ गौतम, गंगाराम, शिव गणेश, अनिरुद्ध चौधरी, राजकुमार पटेल,संजू भाई, अर्जुन, मीनू, पूर्व प्रधान रामसरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें