फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बहाने अत्याचार को दबा रही प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बहाने अत्याचार को दबा रही प्रदेश सरकार
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष बोले, अपने बल पर पार्टी 2022 में लगेगी विधानसभा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती और अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान लतीफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना का बहाना करके अपराधों, घोटालों और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को दबा रही है। लखनऊ में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरहमी से पीटा और जेल में बंद कर दिया। हम महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, लोहिया, जयप्रकाश नारायण, मौलाना मोहम्मद अली जौहर, क़ाजी अदील अब्बासी के पद चिह्नों पर चलने वाले लोग हैं। हम जनहित के मुद्दों पर कभी पीछे हटने वाले नहीं है। आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधान सभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इससे भाजपा बौखलाई हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में जिला पंचायत की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने कहा कि जल्द ही पंचायत वार्ड से प्रभारियों के नाम का एलान किया जाएगा। इस मौके पर प्रेमचन्द्र चौधरी , इरशाद अली, जनक राज, गंगाराम, राम तीरथ, मोहम्मद हाशिम, राजबहादुर निषाद, उमेश शर्मा, वीरेंद्र कसौधन , राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें