फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डाकघरों में शनिवार को लगेगा आधार कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। निदेशक डाक सेवाएं, गोरखपुर के निर्देश पर शनिवार को डाक विभाग के बस्ती मंडल के विभिन्न डाकघरों और उपडाकघरों में आधार के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसमें आधार नामांकन और अपडेशन की सुविधा मिलेगी। जिन उपडाकघरों में आधार सेवा उपलब्ध है, वहां नियमित रूप स जारी रहेगी।
विज्ञापन

अधीक्षक डाकघर बस्ती एमएम हुसैन ने बताया कि शिविर डाकघर खुलने से बंद होने तक चलेगा। आधार नामांकन निशुल्क होगा। डेमोग्राफिक संशोधन के लिए 75 रुपये, जबकि बायोमेट्रिक अथवा डेमोग्राफिक व दोनों संशोधन के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि मंडल के अमोढ़ा, बभनान, बखिरा, बस्ती बीएस, कलवारी, कप्तानगंज, धनघटा, डुमरियागंज, गौर आरएस, हैंसर बाजार, हरिहरपुर, हर्रैया, शोहरगढ़, खलीलाबाद एमडीजी, मगहर, मेंहदावल, मुंडेरवा, बस्ती प्रधान डाकघर, परशुरामपुर, पुरानी बस्ती, रुद्रनगर, सल्टौआ, सिद्धार्थनगर प्रधान डाकघर, उदयराजगंज, वाल्टरगंज, दलदला, बांसी, महुली, महसों और बर्डपुर डाकघरों में कैंप आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें