फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लापता युवक को नदी में ढूंढने के लिए एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्च अभियान

Tue, 15 Aug 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सरयू नदी में लापता युवक को ढूंढती एसडीआरएफ की टीम
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के माझा खुर्द घाट के सरयू नदी पर बने पुल से नदी में छलांग लगाने की आशंका में सोमवार को प्रांतीय आपदा मोचन बल के जवानों ने सरयू नदी में सर्च अभियान शुरू किया। पूरे दिन छानबीन के बाद कोई परिणाम नहीं निकला। लापता युवक के परिवार के लोग भी सोमवार को थाने पहुंचे और पुलिस ने ढूंढने में तेजी लाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की रात कलवारी-टांडा पुल पर एक लावारिश बाइक मिली थी। जिसमें मिले कागजात के आधार पर पुष्टि हुई कि वह बाइक पचपेड़िया थाना कोतवाली निवासी राजेश चौधरी की है। बाइक में एक पत्र मिला है जिसमें अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी गई है। हालांकि नदी में कूदने की बात नहीं लिखी गई है। मगर आशंका है कि बाइक खड़ी करके वह नदी में कूदे होंगे। पुलिस ने स्थानीय नाविकों से तलाश कराया लेकिन नदी में पानी अधिक व बहाव तेज होने के कारण एसडीआरएफ का मांग किया था। सोमवार को 20वीं पीएसी वाहिनी के अंतर्गत इंद्रजीत चौरसिया के नेतृत्व में 17 जवानों का दल माझा खुर्द घाट पर पहुंचा। जिसमें सर्च अभियान शुरू किया गया। किंतु अब तक राजेश चौधरी का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें