पैकोलिया। थाना क्षेत्र के सुनसुन गांव में आम तोड़ने के विवाद में युवती को पीटने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है ।
थाना क्षेत्र के सुनसुन गांव निवासी पूजा तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने घर के सामने अपने ही आम के पेड़ से फल तोड़ रही थी। पट्टीदार दिवाकर तिवारी, अनुपम तिवारी पुत्रगण लल्लू प्रसाद तिवारी, शिवकुमारी पत्नी लल्लू तिवारी उसके पेड़ को अपना बताकर अपशब्द कहते मारने-पीटने लगे। जिससे उसे चोटें आई हैं। उक्त लोगों ने दोबारा आम तोड़ने पर जान-माल की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बतायाकि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है।