फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती ने महिला पर ईंट से किया हमला

Sat, 01 Mar 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। राजाजोत गांव की एक महिला के सिर पर गांव की युवती ने उस समय हमला कर दिया जब वह बच्चों को स्कूली बैन पर बैठाकर लौट रही थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राजाजोत गांव निवासी वृजलावती पत्नी रामदेव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शुक्रवार की सुबह अपने दो बच्चों को स्कूल जाने वाली वैन पर बैठाने सड़क पर गई थी।
लौटते समय पड़ोस में रहने वाली सीमा वर्मा पुत्री अछैवर ने पीछे से आकर सिर पर ईंट से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गिर पड़ी। युवती ने उसके हाथ पर भी ईंट से मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर घायल महिला का डाॅक्टरी मुआयना के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें