फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मछली पकड़ने गया युवक तालाब में लापता

Fri, 21 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। कुसुम्हा गांव के तालाब में जाल लेकर मछली पकड़े रहा युवक पानी में लापता हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस की मदद से देर शाम तक खोजबीन की, मगर पता नहीं चला।
विज्ञापन

कुसम्हा के कुछ लोगों ने गांव पास के एक तालाब में मछली पाल रखी है। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के 33 वर्षीय महेंद्र कुमार उर्फ राजू आठ-10 साथियों के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया।
लोगों ने बताया कि महेंद्र जाल लेकर तालाब के अंदर गया तो पैर फिसल गया। साथ गए लोग तालाब से निकल आए और शोर मचाने लगे। बताया जा रहा है कि गर्मी के सीजन में तालाब से काफी मात्रा में मिट्टी निकालकर बेच दी गई थी। इससे तालाब की गहराई ज्यादा हो गई है।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने स्थानीय तैराकों की मदद से देर शाम तक खोजबीन कराई, मगर कहीं पता नहीं चला। महेंद्र दो भाई और दो बहन में बड़े थे। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें