वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में मंगलवार देर रात में घर में घुसकर डराने-धमकाने, मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया है कि मंगलवार रात लगभग 11 बजे तीन लोग घर में घुस आए तथा मेरी बेटी को अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। बेटी के चिल्लाने पर आसपास के लोग भी जुट गए तो तीनों धमकी देकर भागने लगे। उसमें से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। संवाद