फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, पास में पड़ी थी क्षतिग्रस्त बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज-भुड़कुलगंज मार्ग पर नारायणपुर तिवारी गांव के पास बुधवार को एक युवक गंभीर रूप से घायल और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला। पास में उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। राहगीरों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से कप्तानगंज अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घायल की पहचान हर्रैया क्षेत्र के पटडेहुंआ निवासी जय सिंह (38) के रूप में हुई है। बताया गया कि फरेंदा सेंगर निवासी पंकज सिंह अपने साथियों के साथ महराजगंज-भुड़कुलगंज मार्ग से गुजर रहे थे। नारायणपुर तिवारी गांव के पास सड़क किनारे युवक को बेहोश पड़ा देखकर उन्होंने वाहन रोका। पास में क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और साथियों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया।
बाइक की हालत देखकर सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें