फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीवी की मौत से गमजदा युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

Mon, 05 Aug 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बस्ती के गौर निवासी आसिफ ने 27 जून को खोड़ारे की नजमा से की थी कोर्ट मैरिज
विज्ञापन

- एक जुलाई को फंदे से लटकता मिला था नजमा का शव
संवाद न्यूज एजेंसी

खोड़ारे/गोंडा। बीवी की मौत से आहत युवक ने शनिवार को गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के पास ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पूर्व पहली अगस्त की सुबह युवक की पत्नी का शव घर में फंदे से लटका मिला था।
बस्ती जिले के गौर क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी आसिफ अली (24) का खोड़ारे थाना क्षेत्र के औसानी फिरोज गांव की रहने वाली नजमा खातून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 27 जून 2024 को दोनों ने बस्ती में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। एक अगस्त की सुबह नजमा के ससुराल वाले खेत में काम करने गए थे। जब वह खेत से घर लौटे तो नजमा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

नजमा के भाई सलीम ने गौर थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि आसिफ समेत ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज के लिए नजमा की हत्या कर खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नजमा की मौत से आसिफ मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार को वह गोंडा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और प्लेटफार्म नंबर दो के पास ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूद गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जीआरपी कोतवाल अरविंद शर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, गौर कोतवाल राजकुमार राजभर का कहना है कि नजमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने के कारण दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें