फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। नोनापार गांव निवासी युवक की रविवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई। वह बाइक से अपने करीबी से मिलकर घर लौट रहा था, तभी सवरेजी गांव के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम गांव स्थित छोटी गंडक नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। नोनापार गांव निवासी विवेकानंद दुबे (38) मार्केटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात करीब 7:18 बजे वह सवरेजी गांव में दोस्त से मिलने गए थे। घर लौटने के दौरान र अज्ञात वाहन की ठोकर से वह बाइक लेकर सड़क पर गिर गए।
तेज आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
पत्नी अनुराधा देवी, बेटे पुष्कर, संकल्प, बेटी प्राची का रो -रो कर बुरा हाल है। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है।
तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन के चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें