फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाई को परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। चचेरे भाई की परीक्षा दिलाकर बाइक से लौटते वक्त युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। हर्रैया थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी आदर्श तिवारी ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को चचेरे भाई हिमांशु तिवारी की सिरकोहिया स्थित महाविद्यालय में परीक्षा दिलाने गया था। लौटते वक्त शाम करीब चार बजे मुसहा गांव के पास पिकौरा चौधरी गांव निवासी प्रिंस सिंह, राज सिंह, चंदन विश्वकर्मा और अंशु विश्वकर्मा ने रास्ते में उसकी बाइक को रोक कर उसे अपशब्द कहते मारने-पीटने लगे। लोगों के दौड़ने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें