फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाई की शादी की कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा-लालगंज मार्ग पर शनिवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। युवक अपने भाई की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोंपे गांव निवासी मनोज (27) पुत्र प्रेमचंद शनिवार रात करीब आठ बजे अपने भाई सुनील की 15 मई को होने वाली शादी का कार्ड बांटकर महादेवा से होकर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह महादेवा-लालगंज मार्ग पर ठकुरापार गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तत्काल घायल युवक को जिला चिकित्सालय बस्ती पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अचानक हुए इस हादसे से सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें