फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लिवइन में रह रहे युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र की एक युवती पुरानी बस्ती क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान पर एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते सोनहा थाना क्षेत्र के रहने वाले अशोक कुमार और सुखचैन ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना बीते चार नवंबर की रात करीब सवा आठ बजे की है। जब युवक अपने किराए के मकान की ओर लौट रहा था तभी गली में घात लगाए बैठे दोनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन

चाकू युवक के हाथ में लगा जिससे उसकी हड्डी टूट गई और पीठ पर भी गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राकेश त्रिपाठी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें