फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गले में फंदा डालकर दूसरी मंजिल से कूदा युवक, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरवा (ओरीजोत) मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक सनसनी घटना हुई, जब मोहनीश चौधरी (30) ने अपने मकान के सेकेंड फ्लोर (द्वितीय तल) से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रथम तल की खिड़की के पास लटकने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोहनीश चौधरी पुत्र ओमप्रकाश चौधरी रोडवेज के पास चाय की दुकान चलाता था। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि वह मकान के द्वितीय तल पर रहते थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे ही घर से बाहर निकलकर चाय पी और करीब छह बजे लौटा। इसके बाद उन्होंने द्वितीय तल की सीमेंट की रेलिंग में रस्सी बांधकर इसका दूसरा छोर अपने गले में डालकर छत से छलांग लगा दी।
कूदने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े, लेकिन देखा कि मोहनीश फंदे से लटक रहे थे। मोहनीश के बड़े भाई रजनीश चौधरी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीढ़ी लगाकर शव को नीचे उतारा और साक्ष्य जुटाए। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पूछताछ और छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें