कलवारी। थाना क्षेत्र के राजपुर बैरिहवां गांव में पंखा लगाते समय करंट लगने से 45 वर्षीय शिवहरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के शिवहरी रविवार सुबह करीब 8 बजे घर में पंखा लगा रहे थे। इसी बीच करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी संगीता, बेटा विनय व विवेक सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और पूछताछ की। संवाद