फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेवहटी माइनर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Sun, 17 Aug 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। थाना क्षेत्र के मैलानी साहेब वाजिद गांव के पास से गुजरी सरयू नहर के रेवहटी माइनर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस उसके साथ नहाने गए दो रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गांव का मुकेश (20) पुत्र बुधिराम शनिवार सुबह 11 बजे घर आए साढू बिरजू व टप्पूलाल के साथ गांव से करीब तीन किमी दूर स्थित रेवहटी नाला में नहाने गया था। साथ गए दोनों साढू का कहना है कि वह नहाते समय गहरे पानी में चला गया। मुकेश तैरने का प्रयास कर रहा था मगर पानी में डूब गया। शोर सुनकर उधर से गुजर रहे एक बाइक सवार ने रुक कर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूब गया।
जानकारी के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, मगर तब तक देर हो चुकी थी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है। परिजन शोक में डूबे हैं। मुकेश के पिता बार-बार बेहोश हो रहे थे। किसी तरह लोगों ने उनको संभाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृत्यु का कारण डूबना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें