फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की गई जान

Mon, 03 Nov 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मृतक सोनू यादव  की फाइल  फोटो।
विज्ञापन
कुदरहा(बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव चौराहे के पास शनिवार की देर रात शंकरपुर के 32 वर्षीय सोनू यादव को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गश्त में निकले चौकी इंचार्ज महेश शर्मा ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी सोनू यादव पुत्र रामलाल घरेलू किसी काम से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। स्वजनों ने काफी ढूंढ़ा लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया। रात में चौकी इंचार्ज टीम के साथ गश्त पर निकले थे। इसी बीच उन्हें पता चला कुदरहा-लालगंज मार्ग पर जिभियांव चौराहे के पास युवक गिरा पड़ा है।
पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। घंटों उसकी पहचान नहीं हो सकी। छानबीन के दौरान उसकी पहचान हुई। थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने बताया कि रात्रि भ्रमण के दौरान सड़क पर युवक गिरा मिला था। किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें