फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं सह सकता: बस्ती में युवक ने जहर खाकर दी जान, LIVE आकर पत्नी से बोला, 'मैं जहर खाने जा रहा हूं...'

Mon, 28 Jul 2025 05:14 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम परिवार में विवाद हो गया था। पति पत्नी से मारपीट हुई थी, जिससे महिला मायके महादेवरी चली गई थी। दिवंगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मृतक हाथ में एक डिब्बी लेकर अपनी पत्नी से कह रहा है कि वह जहर खाने जा रहा है। रविवार को शाम लगभग आठ बजे जहर खा लिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम लगभग आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 21 वर्षीय युवक जहरीला पदार्थ खाने से  मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। हर्रैया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


हर्रैया थाना क्षेत्र विजरा गांव निवासी राज मिश्र 21 पुत्र दिनेश मिश्र तीन भाई बहन थे दो बहनें सुनीता तथा सिम्मी की शादी हो चुकी थी। मां बचपन में ही मर चुकी हैं। दो माह पहले इसकी सादी महादेवरी गांव के खुशी से हुई थी। राज शाम को लगभग आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

Trending Videos

स्वजन आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी हर्रैया पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हालत नाज़ुक देख जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाज़ुक देखते मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। दिवंगत स्वजन का रो-रो बुरा हाल हो गया है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार को शाम परिवार में विवाद हो गया था। पति पत्नी से मारपीट हुई थी, जिससे महिला मायके महादेवरी चली गई थी। दिवंगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मृतक हाथ में एक डिब्बी लेकर अपनी पत्नी से कह रहा है कि वह जहर खाने जा रहा है।

रविवार को शाम लगभग आठ बजे जहर खा लिया। दिवंगत के वीडियो के साथ ही एक शिकायती पत्र भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी खुशी शुक्ला तथा उनके ससुर रामकुमार शुक्ला फोन पर उनसे जमीन वसीयत करने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

उनकी पत्नी गर्भ में पल रहे बच्चे को गिरवा देने तथा दहेज उत्पीड़न में फंसा देने की धमकी दे रही थी। मृतक की पत्नी खुशी ने बताया कि कुछ जमीन बटाई पर अपने पटीदार को दिए थे। उनके पति ने अपनी शादी में उनके कुछ कर्ज लिया था।

पटीदार उसके बदले जमीन बैनामा करने का दबाव बना रहा था, जिस वजह से परिवार में विवाद हुआ था, जिससे उसने जहर खा लिया। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया पारिवारिक विवाद की वजह से जहर खा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले छानबीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें