फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिन शेड में तार का फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Mon, 24 Mar 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

कलवारी। लोनहा गांव में एक युवक ने टिनशेड में तार के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने फंदे से उतार कर उसे सीएचसी कुदरहा ले गए। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार, लोनहा गांव निवासी 28 वर्षीय अजय कुमार शनिवार की रात खाना खाकर सो गया था। सुबह करीब चार बजे जब पत्नी रोशनी की नींद खुली तो देखा पति टिनशेड में तार के फंदे में लटका हुआ है।
विज्ञापन

वह रोते हुए शोर मचाने लगी। तब तक परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। आनन-फानन अजय को फंदे से उतारा गया। अजय की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके सात साल का बेटा और ढाई साल की बेटी है। अजय चार भाई है। सभी अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया।
परिजन घटना का अभी स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहे हैं। आसपास के लोग भी कुछ बोलने को राजी नहीं है। ग्रामीण भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अजय ने अचानक आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना की असल वजह का पता लगाया जा रहा है। छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें