फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रुपये के लेन-देन के विवाद में टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक।
विज्ञापन
महराजगंज/हर्रैया। थाना क्षेत्र के खम्हरिया सुजात गांव में बुधवार की शाम एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक अपने बड़े भाई से रुपये की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस, राजस्व विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद युवक की मां के समझाने और भाई के रुपये देने के आश्वासन पर युवक नीचे उतरा।
खम्हरिया सुजात गांव निवासी जय सिंह 30 वर्ष बुधवार शाम करीब 5:30 बजे गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने अपने बड़े भाई दिवाकर सिंह से रुपये दिलाने की मांग शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए फायर ब्रिगेड के जवान महेश यादव टावर पर चढ़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महेश यादव युवक के काफी करीब पहुंच गए थे, लेकिन तभी युवक ने चेतावनी दी कि यदि कोई और पास आया तो वह टावर से कूद जाएगा। युवक की सुरक्षा को देखते हुए महेश यादव को एहतियातन नीचे उतरना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत और क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों के अनुसार, जय सिंह ने अपने हिस्से की कुछ जमीन बड़े भाई दिवाकर सिंह के नाम कर कर दी थी। इसके बदले उसे तय धनराशि मिल चुकी थी। हालांकि जय सिंह का आरोप था कि उसे अभी भी करीब 1.90 लाख रुपये मिलने बाकी हैं। इसी मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें