फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थानाक्षेत्र के महादेवा चौराहा निवासी 22 वर्षीय वाल्मीकि पुत्र मनोज ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालात में उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, युवक ने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया था। पत्नी ने खिड़की से उसे देखकर शोर मचाया तो पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ने से पहले ही फंदा टूटने से युवक नीचे गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल बस्ती ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। पारिवारिक विवाद को घटना का कारण बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें