गौर। थाना क्षेत्र के डिगरभरिया गांव का एक युवक किसी मामले में जेल में बंद है। छुड़वाने के लिए उसकी मां से हर्रैया थाना क्षेत्र के सुकरौली चौधरी गांव के एक शख्स ने एक लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी क्षेत्र के ग्राम डिगरभरिया गांव की रहने वाली महिला सुशीला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका बेटा किसी मामले में कई माह से जेल में बंद है। पैरवी के लिए वह बस्ती न्यायालय आती-जाती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात हर्रैया क्षेत्र के ग्राम सुकरौली चौधरी निवासी शिवकुमार सिंह से हुई, शिवकुमार अपने झांसे में लेकर महिला से कहा कि आप एक लाख रुपये का इंतजाम करो आपके बेटे को वह जेल से रिहा कहा देगा।
सुशीला का कहना है कि उसने चार बार में शिवकुमार सिंह को रुपये दे दिए, जब उसका बेटा जेल से नहीं छूटा तो वह रुपये की मांग करने लगी। इस पर आरोपी उसे अपशब्द कहते हुए रुपये न देने की बात करने लगा। महिला ने पहले हर्रैया थाने में शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला ने एसपी ऑफिस में शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की।