परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। युवक की पहचान उसी गांव के निवासी महेश सिंह (24) पुत्र स्वर्गीय बजरंग सिंह के रूप में हुई है।
परिजन इसे आत्म हत्या नहीं मान रहे हैं। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर गए तो उन्होंने गांव के बाहर बांध के समीप स्थित शहतूत के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुए देखा। नजदीक पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त महेश सिंह के रूप में की।