छावनी क्षेत्र के रामरेखा पुल के पास गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा। संवाद
फोटोछावनी। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर अमोढ़ा के रामरेखा पुल के पास शुक्रवार को गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। ग्रामीणों के अनुसार, चालक को नींद आना बताया जा रहा है। चालक व खलासी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, कबरई से गिट्टी लाद कर राम जानकी मार्ग से ट्रेलर जा रहा था। रामरेखा पुल के पास ट्रेलर एक बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ गहरी खाई में पलट गया। गिरते ही आसपास के ग्रामीण पहुंच गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। संवाद